Pt.RSU प्रमोट होंगे 1st एवं 2nd ईयर के छात्र

  • वैश्विक महामारी कोरोना के कारण लगातार बढ़ रहे लॉक डाउन की तिथि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को विचलित कर रही है अध्ययन कर रहे छात्र रविशंकर विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए जाने वाले समय सारणी के इंतजार में है।
Pt. Rsu Raipur

  • पंडित रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा यूजीसी के साथ लगातार मीटिंग का दौर चल रहा है जिसमें विश्वविद्यालय के स्नातक एवं स्नातकोत्तर के परीक्षा संबंधी विषयों एवं उसके समय सारणी को लेकर के तथा सरकार द्वारा किए गए लॉक डाउन के बढ़ने की स्थिति में किस तरह से विद्यार्थियों की परीक्षा ली जाए इस संबंध में बैठक जारी है।


  •  प्रारंभ में खबर आ रही थी कि परीक्षा 10 मई के बाद होगी किंतु केंद्र सरकार द्वारा लॉक डाउन की तिथि 17 मई 2020 कर देने के कारण समय सारणी बन नहीं पाई ।



  • आज ही महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र के सभी विश्वविद्यालय के प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के समस्त छात्रों को प्रमोद करने का निर्णय लिया है एवं तृतीय वर्ष की परीक्षा के संबंध में तैयारी चल रही है।


  •  महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार भी महाराष्ट्र सरकार की तरह ही निर्णय लेने के लिए बाध्य हो सकती है, हालांकि इस बात की अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है किंतु यह पूर्ण संभावना है कि महाराष्ट्र सरकार के निर्णय से अन्य राज्यों  द्वारा भी प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के छात्रों को प्रमोट करने की पूर्ण संभावना है।

  • इसलिए अब शैक्षणिक सत्र के विलंब को देखते हुए प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के छात्रों को प्रमोट करने के संबंध में निर्णय लेने पर विचार किया जा रहा है।

Ads

Blogger द्वारा संचालित.