छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती का शारीरिक योग्यता (फिजिकल मापदंड) CG POLICE CONSTABLE RECRUITMENT 2023-24

 CG POLICE CONSTABLE RECRUITMENT 2023-24: छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग के द्वारा भर्ती का विज्ञापन जारी करते ही पुलिस अभ्यर्थी उत्साह और उमंग से भर गए हैं, 

जो अभ्यर्थी प्रारंभ से ही पुलिस भर्ती का सपना देख रहे थे उनका सपना साकार होने वाला है वह अब इस भर्ती में बेहतर प्रदर्शन करके अपने सपने को साकार करने वाले हैं। जिसके लिए उन्हें फिजिकल मापदंडों पर खरा उतरना होगा।



 उसके बाद लिखित परीक्षा पास करके यह पद प्राप्त करना होगा, पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए पुलिस विभाग ने जो गाइडलाइन जारी किया है वह नीचे दिया गया है जिसमें आकलन करके आप उसके फिजिकल मापदंड को देख सकते हैं , आपकी हाइट कितनी होनी चाहिए, आपका सीना कितना होना चाहिए, यह भी उसी मापदंड में दिया गया है,

 साथ ही सभी संवर्गों के लिए अलग-अलग ऊंचाई के मापदंड रखे गए हैं जिसमें अपने जाति संवर्ग के हिसाब से आपको अपने हाइट का आकलन करना है।


इसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लिए फिजिकल मापदंडों में और योग्यता में छूट दी गई है जिसको विभागीय विज्ञापन का आकलन करके देख सकते हैं।



इसका अंतिम तिथि 15 फरवरी 2024 है 

 इसकी योग्यता - दसवीं पास (आरक्षक)

                        8वीं और 5वी (वाहन चालक)

उम्र सीमा- 18 से 28 वर्ष (छत्तीसगढ़ के महिलाओं को 10 वर्ष की छूट) और अन्य आरक्षित जाति संवर्गों को 5 वर्ष की छूट।


वाहन चालक की भर्ती के लिए जो योग्यता पुलिस विभाग में रखी है वह आठवीं पास रखी है किंतु नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लिए यही योग्यता पांचवी पास है वाहन चालक बनने के लिए आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए और विभाग की विज्ञापन में दी गई योग्यता आपके पास होनी चाहिए।

Ads

Blogger द्वारा संचालित.