संचालनालय कृषि छत्तीसगढ़ नया रायपुर के अंतर्गत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, प्रवेश पत्र के संबंध में, CG VYAPAM
छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा संचालनालय कृषि छत्तीसगढ़ रायपुर के अंतर्गत कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा का आयोजन दिनांक 4 फरवरी 2024 को किया जाएगा, अभ्यर्थी अपना प्रोफाइल में जाकर एडमिट कार्ड दिनांक 29 जनवरी 2024 से डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके अलावा अभ्यर्थी उक्त भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र व्यापम की विभागीय वेबसाइट या चिप्स के जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट या संचालनालय छत्तीसगढ़ की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से एक लिंक पर क्लिक करके अपने प्रोफाइल लॉगिन पेज पर जा सकते हैं ।
बच्चों की कहानियां के लिए क्लिक करें=> बड़ा राक्षस, जादुई नदी और पिकनिक
एवं वहां से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं अभ्यर्थी को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से एक संक्षिप्त यूआरएल भी भेजा जाएगा प्रवेश पत्र में अभ्यर्थी की प्रति के साथ ही प्रत्येक परीक्षा पाली के दौरान परीक्षा केंद्र में जमा की जाने वाली व्यापम की प्रति भी संलग्न होगी।
अतः अभ्यर्थी संपूर्ण प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकले,
परीक्षा दिवस को प्रत्येक अभ्यर्थी डेढ़ घंटे पूर्व अपने परीक्षा केंद्र में उपस्थित रहे पूर्ण पहचान पत्र से उनका पहचान किया जा सके एवं परीक्षा केंद्र में जाने हेतु अनुमति दी जा सके किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के संबंध में कठिनाई होती है तो वह हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 एवं मोबाइल नंबर 8269801982 पर संपर्क कर सकते हैं।
यदि इंटरनेट से प्रवेश पत्र पर फोटो नहीं आता है तो अभ्यर्थी अपने साथ दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लेकर परीक्षा केंद्र में जाएं परीक्षार्थियों को डाकघर से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा ।
यह उचित होगा कि परीक्षार्थी परीक्षा दिवस से 1 दिन पूर्व ही अपने परीक्षा केंद्र की भौगोलिक स्थिति से भली भाती परिचय हो जावे परीक्षा प्रारंभ होने के पश्चात किसी को भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं किया जाएगा।
परीक्षार्थी को अपना पासपोर्ट युक्त मूल आईडी प्रूफ जैसे मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड , ई आधार कार्ड भी मान्य होगा। साथ ही भारतीय पासपोर्ट, विद्यालय का पासपोर्ट फ़ोटो युक्त पद परिचय पत्र, अथवा परीक्षार्थी का फोटो युक्त अंक सूची ओरिजिनल ही परीक्षा दिवस में परीक्षा केंद्र में लाना अनिवार्य होगा मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

