पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के द्वारा आयोजित की जाने वाली सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है, उसके लिए अलग से डेट जारी किया जाएगा, इस संबंध में विश्वविद्यालय विभाग ने नोटिफिकेशन जारी करके समस्त प्राचार्य को यह आदेश भेजा है,
कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में उस दिन 22 जनवरी 2024 की सारी सेमेस्टर परीक्षाएं जो होने वाली थी उन्हें स्थगित कर दिया गया है।।
इसलिए सभी विद्यार्थियों को सूचित करने के लिए अधिक से अधिक यह सूचना प्रसारित करने के लिए आदेश दिया गया है, ताकि परीक्षा स्थगित होने के बाद नए टाइम टेबल का विद्यार्थी इंतजार कर सके।
छत्तीसगढ़ सरकार ने 22 जनवरी 2024 के रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के संबंध में आदेश जारी कर विश्वविद्यालय को इस दिन की सारी परीक्षाएं स्थगित करने का आदेश जारी किया है। 22 जनवरी 2024 को होने वाली परीक्षाएं स्थगित होने के बाद विश्विद्यालय इस दिन होने वाले विषय के लिए अलग से समय सारिणी जारी करेगा।

