अधिकांश एवं अधिकतर शब्द में बहुत ज्यादा अंतर है लोग इन दोनों शब्दों के वाक्य में प्रयोग पर जानकारी के अभाव में गलती कर देते हैं। इन दोनों शब्दों का अपने-अपने स्थान पर अपना अपना अलग एवं विशेष महत्व होता है। आइये समझते हैं .....
अधिकांश:-
अधिकांश शब्द अधिक व अंश से मिलकर बना है इसमें हम किसी एक वचन के किसी विशेष भाग या हिस्सा को प्रदर्शित करते हैं जिसमें उस एकवचन को शत-प्रतिशत मान कर उसके कुछ अंश को दर्शाने की कोशिश करते हैं
जैसे :-
"अधिकांश बस भरी है" यहाँ बस एक वचन है और बस को शत प्रतिशत मानकर हमने कहा की "अधिकांश बस भरी है" अर्थात बस का अधिकांश मतलब अधिक से अधिक अंश या भाग या हिस्सा भरा हुआ है।
अधिकतर:-
अब बात करते हैं "अधिकतर" की, अधिकतर शब्द में हमें अलगाव या बिखराव या एक वचन से अधिक अर्थात बहुवचन होने के संकेत मिलते हैं इसका(अधिकतर) प्रयोग बहुवचन में किया जाना चाहिए जिन्हें हम अलग अलग करके गिन सकते हैं।
उदाहरण (1) :-
"अधिकतर बस भर गए" में हमें बस के, एक से अधिक अर्थात बहुवचन होने की जानकारी मिलती है इसलिए यह वाक्य सही है।
परंतु "अधिकतर बस भर गया" यह गलत है क्योंकि इसमें भर गया अर्थात् एकवचन की बात कही गई है इसलिए यहां अधिकतर नहीं अपितु अधिकांश लगेगा।
"अधिकांश बस भर गया" यह सही है।
उदाहरण 2 :-
"अधिकतर भीड़ चली गई" यह गलत है, इसमें "भीड़" शब्द अवश्य एक बहुवचन शब्द है परंतु यहां किसी एक स्थान पर स्थित लोगों के एक समूह की बात हो रही है यहां एक समूह की बात हो रही है मतलब एक समूह अर्थात एक वचन। इसलिए यहां "अधिकतर लोग चले गए" होगा जो कि उस भीड़ या समूह का हिस्सा थे।
उदाहरण 2 के "अधिकतर भीड़ चली गई" के स्थान पर "अधिकांश भीड़ चली गई" उचित है जब
जब किसी एक वाक्य में अधिकतर एवं अधिकांश दोनों शब्दों का प्रयोग हो तो आइए देखते हैं.............
उदाहरण:-
"अधिकतर बसों (बहुवचन) का अधिकांश भर गया है।" से तात्पर्य अधिकतर बस जो कि मान लेते हैं 10 की संख्या में है उसका अधिकांश भर गया है मतलब उन 10 बसों का अधिकांश मतलब हर बस का अधिक से अधिक हिस्सा या अंश भर गया है।।
आशा करता हूं आपको अधिकांश एवं अधिकतर में अंतर स्पष्ट समझ आ गया होगा अगर कोई सवाल या सुझाव हो तो आप हमें कमेंट बॉक्स में लिख कर भेज सकते हैं।
नाम- युगान्त सिन्हा
(छत्तीसगढ़)
आशा करता हूं आपको अधिकांश एवं अधिकतर में अंतर स्पष्ट समझ आ गया होगा अगर कोई सवाल या सुझाव हो तो आप हमें कमेंट बॉक्स में लिख कर भेज सकते हैं।
नाम- युगान्त सिन्हा
(छत्तीसगढ़)
